|
|
|
कार्य
|
|
कृषि अनुसंधान तथा शिक्षा विभाग
देश में कृषि अनुसंधान तथा शिक्षा
के समन्वय और संवर्धन का कार्य करता है। डेयर भारतीय कृषि अनुसंधान
परिषद (आई सी ए आर) के लिए आवश्यक सरकारी संयोजन प्रदान करने का कार्य
करता है। इस प्रमुख अनुसंधान
संगठन में वैज्ञानिक क्षमता 6000 से अधिक है और इसका देशभर में 47
संस्थानों का देशव्यापी नेटवर्क
है जिसमें समस्त 4 समकक्ष विश्वविद्यालय, 5 राष्ट्रीय कार्यालय, 31 राष्ट्रीय अनुसंधान केन्द्र, 12 परियोजना निदेशालय, 89 अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना और
38 कृषि विश्वविद्यालय शामिल हैं।
कृषि अनुसंधान तथा शिक्षा
विभाग भारत में कृषि अनुसंधान तथा शिक्षा के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय
सहयोग के लिए नोडल अभिकरण है। विभाग विदेशी सरकारों,संयुक्त राष्ट्र, सी जी आई ए आर तथा अन्य बहुपक्षीय अभिकरणों से
कृषि के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए सम्पर्क स्थापित करता है।
कृषि अनुसंधान व शिक्षा विभाग विभिन्न भारतीय कृषि विश्वविद्यालयों /
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के संस्थानों में विदेशी विद्यार्थियों को
प्रवेश दिलाने के लिए समन्वय का कार्य भी करता है।
|
|
कृषि अनुसंधान व शिक्षा
विभाग के मुख्य कार्य निम्न है:
- कृषि अनुसंधान और शिक्षा (जिसमें
बागवानी, प्राकृतिक संसाधन प्रबंध, कृषि
इन्जिनियरिंग, कृषि विस्तार, पशु विज्ञान, आर्थिक सांख्यिकी व विपणन तथा मात्स्यिकी
शामिल है) के सभी पहलुओं को देखना जिसमें केन्द्रीय तथा राज्य
अभिकरणों के बीच समन्वय करना भी शामिल है।
- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से संबंधित
सभी मामलों को देखना।
- कृषि, बागवानी,प्राकृतिक संसाधन प्रबंध, कृषि इन्जिनियरिंग, कृषि विस्तार, पशु विज्ञान, आर्थिक सांख्यिकी तथा मार्केटिंग और
मात्स्यिकी में नई प्रौद्योगिकी के विकास से संबंधित सभी मामलों को
देखना जिसमें पादप व पशुओं
के परिचय और अन्वेषण तथा
मृदा और भूमि उपयोग सर्वेक्षण तथा नियोजन जैसे कार्य भी सम्मिलित हैं।
- कृषि अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में
अंतर्राष्ट्रीय सहयोग देना
जिसमें विदेश तथा अंतर्राष्ट्रीय
कृषि अनुसंधान व शिक्षा संस्थाओं तथा संगठनों के साथ संबंध
रखना और कृषि अनुसंधान तथा शिक्षा से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय
सम्मेलनों संघों, और अन्य निकायों में भाग लेना और
ऐसे अंतर्राष्ट्रीय
सम्मेलनों आदि में लिए गए निर्णयों पर अनुवर्ती कारवाई करना
शामिल है।
- कृषिवानिकी, पशुपालन, डेरी, मत्स्यिकी, कृषि
सांख्यिकी, आर्थिक तथा विपणन सहित
कृषि में ऐसे आधारभूत, व्यावहारिक
और परिचालनात्मक अनुसंधान और उच्च शिक्षा जिसमें ऐसे अनुसंधान तथा
उच्च शिक्षा का समन्वय करना भी शामिल है।
|
|
Next >>
|
|
|
|
|