विभाग

सूचना अधिकार कानून

अंतर्राष्ट्रीय सहयोग

कृषि शिक्षा

 
 


सुविधाए

भारत के कृषि विश्वविद्यालयों में अतिउत्तम अवसंरचनात्मक सुविधाएँ जैसे प्रयोगशालाएँ,पुस्तकालय, कंप्यूटर, केन्द्र और अनुदेशात्मक फार्म है। सामान्यत:सभी विश्वविद्यालयों  में आवासीय जरूरते हैं                              । और विद्यार्थियों की छात्रावासों मे रहने की ब्यवस्था की जाती है सभी विदेशी विद्यार्थियों को कैम्पस में आवास दिया जाता है। अनेक विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए भी छात्रावास उपलब्ध कराते हैं।

विवाहित विद्यार्थियों के लिए भी सीमित छात्रावास सुविधाएँ दी हुई है। सांस्कृतिक आदान प्रदान और मेल मिलाप की द़ृष्टि से विदेशी विद्यार्थियों को भारतीय विद्यार्थियों के साथ रहने के लिए प्रोत्साहित किया जाता  है फिर भी विदेशी विद्यार्थियों को विशेष रूप से अलग खान पान के  कारण  हो रही असुविधाओं को ध्यान में रखते हुए परिषद  विदेशी विद्यार्थियों के लिए राज्य /क़ृषि विश्वविद्यालयों और डी यू में विदेशी छात्रों के निए अलग छात्रवासों के निर्माण की कार्यवाही में लगी हुई है। विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए साधन सभी विश्वविघालयों/ संस्थानों के परिसरों में मनोरंजन तथा क्रीड़ा साधन उपलब्ध हैं।

 


वेबसाइट प्रस्तुतिकार एन आई सी :: वेबसाइट अभिकलव र्निमात सी डैक :: Content provided by कृषि मंत्रालय, भारत सरकार