विभाग

सूचना अधिकार कानून

अंतर्राष्ट्रीय सहयोग

कृषि शिक्षा

 
 

सी जी आई ए आर से सम्पर्क

भारत सी. जी. आई. ए. आर. का सदस्य 1981 में बना हालांकि वह सी. आई. ए. आर के साथ बहुत पहले ही से जुडा हुआ है। 1972 में हमने सी. जी. आई. ए. आर. का एक संस्थान आई सी आर, आई एस ए टी हैदराबाद (भारत) में स्थापित किया।भारत की हरित क्रान्ति में सी जी आई ए आर का सहयोग बहुत ही सराहनीय है क्योंकि उन्होंनें बहुत ही उच्च कोटि गेहूँ तथा चावल प्रदान किए। तब से सी जी आई ए आर के केन्द्र भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अनुसंधान क्रिया कलापों में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करते रहे है।

सी जी आई ए आर के  केन्द्र फसलों की विभिन्न किस्मों के जननद्रव्यों विशाल भंडार भी हैं। सी जी आई ए आर के साथ भागीदारी  मानवीय संसाधनों के विकास और भारतीय वैज्ञानिकों को तीक्ष्ण कौशल प्रदान में  सहायक सिद्व हो रही है भारत ने सी जी आई ए आई  प्रणाली में 0.75 मिलियन यू. एस डॉलर प्रतिवर्ष का का अंशदान देता है।

सी. जी. आई. ए. आर. संस्थान के साथ भारतीय सहयोग समझौता ज्ञापनों/कार्य योजनाओं  के रूप में है। भारत ने 13 सी जी केन्द्रों के साथ समझौता ज्ञापन किया  है जिसमें सी आइ एम एम वाई टी, आई आर आर आई, आई सी आर आई एस ए टी, आई जी पी आर आई,  विश्व मत्स्य केन्द्र और आई डब्ल्यू एम आई शामिल है।

 

 
 


वेबसाइट प्रस्तुतिकार एन आई सी :: वेबसाइट अभिकलव र्निमात सी डैक :: Content provided by कृषि मंत्रालय, भारत सरकार